{"_id":"5d0898f18ebc3e39d0296136","slug":"truck-and-bus-rusk-on-highway-in-gajraula","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी निजी बस, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी निजी बस, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
Tue, 18 Jun 2019 01:28 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला (अमरोहा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला (अमरोहा)
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
बस ट्रक में भीड़ंत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में आयोजित सत्संग से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी निजी बस चालक को नींद की झपकी आ जाने से आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई गई। हादसे में चालक समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से अधिकांश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे ये हादसा दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मैकडी रेस्टोरेंट के सामने हुई। दिल्ली की दिशा से आ रही निजी बस आगे चल रहे ट्रक के पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वही मौके पर जुटी भीड़ ने बस के चालक और यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। एक दर्जन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जबकि मामूली चोट वाले घायल वहीं बैठे रहे।
विज्ञापन
घायलों में बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। बताते दें कि सभी घायल जनपद लखीमपुर खीरी के निवासी हैं और रोहतक में आयोजित सत्संग में शामिल होकर लौट रहे थे।