फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   truck accident,hasnpur,driver beaten

रोजेदार को ट्रक ने कुचला, गुस्साई भीड़ ने चालक को किया अधमरा

Tue, 21 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 21 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
truck accident,hasnpur,driver beaten
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
 क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में सड़क किनारे स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे अधेड़ रोजेदार को ट्रक ने टक्कर मार दी।  मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा। इसमें चालक अधमरा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को सीएचसी में भर्ती कराया । 
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी जमीर खां(53) पुत्र जहूर खां गांव में ही खेती-किसानी करते हैं। वह रोजे रखे हुए हैं, सोमवार शाम करीब चार बजे जमीर खां सड़क वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने जा जा रहे थे। जैसे ही वह मस्जिद के निकट पहुंचे, तभी गजरौला की ओर सेे हसनपुर की तरफ गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन


परिजन उसे मेरठ ले जा रहे थे कि, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इधर, एकत्र ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंचे एसएसआई और फोर्स ने चालक को नगर के साम़ुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालते में डाक्टरों ने अमरोहा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे मेरठ ले जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अनिल समानिया ने बताया कि मृतक के भतीजे की तहरीर पर ट्रक चालक सतेंद्र कुमार पुत्र इंद्रपाल निवासी गंगेटा थाना बहजोई जनपद संभल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रोजेदार की मौत से एक बेेटा और सात बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। जमीर ने तीन बेटियों की शादी कर दी है। जब कि चार बेटी व एक बेटे की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed