फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Trouble in movement of people of half a dozen villages due to damage of Pantoon bridge

पैंटून पुल क्षतिग्रस्त होने से आधा दर्जन गांवों के लोगों के आवागमन में दिक्कत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Trouble in movement of people of half a dozen villages due to damage of Pantoon bridge
क्षेत्र के गांव वाजिदपुर व सुलतानपुर के बीच बाहे नदी पर बने पैंटून पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैंटून पुल से ट्रैक्टर आदि का निकलना बंद हो गया है। दो पहिया वाहन भी बेहद सावधानी से निकाले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पैंटून पुल की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की है। वही दूसरी ओर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुल की शीघ्र ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत वाजिदपुर से सुलतानपुर को जाने के लिए बाहे नदी पर अस्थायी पैंटून पुल बनाया जाता है। वाजिदपुर से पुल पार कर ग्राम रमपुरा, सुलतानपुर, जाटोवाली, ढाकोवाली, मीरापुर, विशावली आदि के ग्रामीण आवागमन करते हैं। वाजिदपुर के पूर्व ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले पैंटून पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के आगे पीछे होने से खतरे की स्थिति पैदा हो गई है। पुल से ट्रैक्टर आदि का आवागमन बंद हो गया है। दो पहिया वाहन भी बेहद सावधानी से निकाले जा रहे हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने से आधा दर्जन गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही पुल की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed