{"_id":"6ab2e70fa031b64f6e0f8b6a","slug":"rukmani-academy-won-two-matches-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173682-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: देव का तूफानी शतक, अरीब की गेंदबाजी से रुक्मणी एकेडमी ने जीते दो मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: देव का तूफानी शतक, अरीब की गेंदबाजी से रुक्मणी एकेडमी ने जीते दो मुकाबले
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने मंगलवार को लगातार दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी का दम दिखाया। रुक्मणी ने पहले मुकाबले में द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी को 51 रन और दूसरे में हकीम रईस क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से शिकस्त दी।
द आर्यंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी ने 30 ओवर में सात विकेट खोकर 296 रन बनाए। देव चौधरी ने 52 गेंदों में 10 चौके और आठ छक्कों की मदद से 110 रन की तूफानी पारी खेली। शनीब खान ने 40 गेंदों में 54 और मो. कौनेन ने 16 गेंदों में 35 रन बनाए। कामरान खान ने सात गेंदों में तीन छक्कों के साथ नाबाद 21 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यंस की टीम नौ विकेट पर 245 रन ही बना सकी। आदित्य ने नाबाद 43, अषाब सिद्दीकी ने 42, आर्यन चौधरी ने 38 और सचिन ने 37 रन बनाए। रुक्मणी की ओर से अरीब ने तीन, कामरान खान ने दो और कृष्णा यादव ने एक विकेट लिया।
दूसरे मुकाबले में हकीम रईस क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज रुक्मणी के गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सके। टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए। कप्तान सुहैल खान ने 36, बिलाल पाशा ने 41 और अमन जुबैर ने नाबाद 34 रन बनाए। मो. अरीब ने सात ओवर में एक मेडन सहित 25 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी ने 29.2 ओवर में दो विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। नजराण ने 62 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। साहिब पाशा ने 85 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। नजराण के आउट होने के बाद सिद्धार्थ माथुर चार रन बनाकर लौटे, लेकिन साहिब पाशा ने हरेंद्र कुमार के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। हरेंद्र 17 रन बनाकर नाबाद रहे।