{"_id":"6ab2e69b3b6068b56600d0ec","slug":"amroha-police-put-up-an-impressive-performance-on-the-track-bagging-several-medals-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173667-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रैक पर अमरोहा पुलिस का दमदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रैक पर अमरोहा पुलिस का दमदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम
विज्ञापन
अमरोहा। मुरादाबाद में आयोजित अंतरजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में अमरोहा पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता में अमरोहा पुलिस के 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में आयुष राणा ने 100 मीटर दौड़ और 110 मीटर हर्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुधीर शर्मा ने पोल वॉल्ट में बाजी मारी। मोहम्मद जफर, केशव चक्रवर्ती ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। नदीम ने 400 मीटर दौड़ और 400 मीटर लो हर्डल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। नवीन ने 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया। शिवम ने 5000 मीटर दौड़ में प्रथम और 3000 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
टीम स्पर्धाओं में भी अमरोहा पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 100 मीटर रिले में सुधीर शर्मा, आयुष राणा, नदीम और प्रान्शु बालियान की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर रिले में नदीम, शिवम, आयुष यादव और अंकित की टीम दूसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में भी अमरोहा पुलिस का प्रदर्शन शानदार रहा। मीनू ने लंबी कूद और त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला 100 मीटर रिले में मीनू, काजल, निधि और शालू की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मंगलवार को एसपी लखन सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।