फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Trolley collides with passenger train engine, major accident averted

Amroha News: पैसेंजर ट्रेन के इंजन से टकराई ट्राॅली, बड़ा हादसा टला

Sat, 29 Mar 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 29 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Trolley collides with passenger train engine, major accident averted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा)। ग्राम फत्तेपुर छीतरा में शुक्रवार की दोपहर पैसेंजर ट्रेन का इंजन रेलवे ट्रैक पर एक ट्राॅली से टकरा गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। 40 मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।

ग्राम फत्तेपुर छीतरा में घनी आबादी के बीच से रेलवे लाइन गुजर रही है। गांव में बिजली के तार बदलने का काम चल रहा है। ठेकेदार के लोग बिजली का सामान ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लादकर गांव में काम कर रहे थे। शुक्रवार को भी कर्मचारी अपने काम में लगे हुए थे। करीब सवा 11 बजे ठेकेदार के कर्मचारी रेलवे लाइन के सहारे काम कर रहे थे। अचानक बिजली के सामान से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पीछे की ओर हो गई। उसी समय नजीबाबाद से चलकर गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी आ गई। ट्रेन के इंजन की ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। ट्रेन को देखकर चालक ट्राॅली छोड़कर भाग गया। ट्राॅली से टक्कर होते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और अधिकारियों को सूचना दी। ट्रेन की ट्राॅली से टक्कर की जानकारी मिलने पर रेलवे के हापुड़, मुरादाबाद व बिजनौर से अधिकारी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। करीब 40 मिनट तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। आरपीएफ ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे मेंं ले लिया। आरपीएफ की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन



लोको पायलट की समझदारी से हजारों यात्री सकुशल बचे

मंडी धनौरा। लोको पायलट की समझदारी व तत्परता से ट्रेन में सवार हजारों यात्री सकुशल बच गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गजरौला-नजीबाबाद रेल सेक्शन पर अब ट्रेन की गति 100 किलोमीटर है। पैसेंजर ट्रेन 100 किलोमीटर की गति से दौड़ रही थी। ट्राली के अचानक से ट्रेक पर आने से लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब तक ट्राली इंजन से टकरा गई थी। उस अधिकारी ने बताया कि यदि लोको पायलट ब्रेक नहीं लगाता तो ट्रेन पलट भी सकती थी। घनी आबादी के बीच ट्रेन पलटने से ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ गांव वालों के साथ भी हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद 40 मिनट तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही

मंडी धनौरा। हादसे के बाद ट्रेन करीब 40 मिनट तक मौके पर ही खड़ी रही। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर समेत अन्य अधिकारी मौके पर आ गए। ट्रेन के इंजन से टकराने की सूचना मिलने पर रेल अधिकारियों में हलचल मच गई। लेकिन किसी के हताहत नहीं होने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सुरक्षा के मद्देनजर ओवरहेड बिजली को भी कंट्रोल रूम से कटवा दिया गया। फत्तेपुर छीतरा गांव में बिजली के सामान से लदी ट्रैक्टर ट्राली के रेलवे ट्रेक पर आ गई थी। पैसेंजर ट्रेन का इंजन उससे टकरा गया था। चालक व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सतीश यादव इंस्पेक्टर आरपीएफ गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed