फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traveling will be easier due to construction of Ganga Expressway, thousands will get work

गंगा एक्सप्रेस-वे बनने से सफर होगा आसान, हजारों को मिलेगा काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Traveling will be easier due to construction of Ganga Expressway, thousands will get work
गंगा एक्सप्रेस वे का मैप। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाली गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू हो जाएगा। यह तहसील क्षेत्र के 25 गांवों से होकर गुजरेगा और इसकी दूरी करीब 24 किलोमीटर रहेगी। 120 किलोमीटर चौड़े गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण से क्षेत्र में विकास के पंख लगेंगे। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और मेरठ और प्रयागराज का सफर सुगम होने के साथ-साथ मेरठ से प्रयागराज की दूरी भी कम हो जाएगी। इसके चलते समय की बचत होगी। प्रयागराज में गंगा स्नान एवं संगम का लोग धार्मिक लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ से प्रयागराज तक सफर को सुगम बनाने के लिए 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए योजना बनाई थी। जिस पर काफी समय से काम किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे की परिधि में अमरोहा जनपद के 25 गांव आ रहे हैं 25 गांवों के 2,467 किसानों की 315.761 हेक्टेयर भूमि यूपीडा द्वारा खरीदने का कार्य किया जा रहा है। इसमें 97 प्रतिशत भूमि का बैनामा करा लिया गया है। क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस-वे गुजरने से यहां विकास को पंख लगेंगे। नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। पेट्रोल पंप, विद्यालय, होटल, शोरूम एवं अन्य तमाम प्रकार के व्यवसाय स्थापित होंगे।
विज्ञापन

गांव मंगरोला में टी प्वाइंट लगाया जाएगा। यहां से एक्सप्रेस वे पर आवागमन के लिए रास्ता बनाया जाएगा। मेरठ से प्रयागराज की दूरी काफी कम हो जाएगी और लंबा सफर तय करने में समय भी कम लगेगा। यात्रियों को काफी आसानी होगी। धार्मिक दृष्टि से भी यह गंगा एक्सप्रेस वे काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रयागराज में गंगा स्नान एवं संगम का लोग धार्मिक पुण्य कमा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर तहसील क्षेत्र के इन गांवों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे
अकबरपुर शर्की, कुआ डाली, पंडका, चक गुलाम अंबिया, सकतपुर करनपुर, मिर्जापुर डूंगर, गौरबपुर उर्फ रुस्तमपुर, पिपलोती खुर्द, पिपलोती मुस्तकम, रुखालू, शकरौली, मंगरोला, दौलतपुर कला, सूमाठेर, तरारा, मकनपुर शर्की, राजपुर, सांपा, उझारी, पाइंदापुर आदि।
प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरेगी एक्सप्रेस वे
गंगा एक्सप्रेस वे प्रदेश के 12 जिलों से गुजरेगा, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर के बाद जिले की सीमा में प्रवेश करेगा। इसके बाद अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांवों में पहुंचेंगा यहां से संभल, बदायूं, शाहजहापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ के बाद प्रयागराज में पहुंचेगी।
जमीन के बदले 249 करोड़ का भुगतान
किसानों को जमीन के बदले अब तक 249 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है। फिलहाल 8.341 हेक्टेयर भूमि का खरीद बाकी है। इसके बाद इस रकम का भी भुगतान कर दिया जाएगा।

मेरठ से प्रयागराज तक बनाई जाने वाले गंगा एक्सप्रेस वे के लिए हसनपुर तहसील के किसानों की भूमि का बैनामा कराया जा रहा है। अब तक करीब 97 प्रतिशत भूमि का बैनामा कराया जा चुका है। जल्द ही निर्माण भी शुरू होने की उम्मीद है।
.भूपेंद्र सिंह, तहसीलदार हसनपुर। भूमि खरीदने के लिए (यूपीडा द्वारा नामित अधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed