फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Trapped in love and exploited then refused to marry girl reached home man pushed her out

पहले यौन शोषण, फिर शादी से इनकार.. अब तुड़वाया रिश्ता: घर पहुंची युवती तो खलील ने किया जलील, धक्के देकर निकाला

Wed, 01 Oct 2025 10:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली(अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली(अमरोहा)। Published by: विकास कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 10:26 PM IST
सार

किसान की 23 वर्षीय बेटी करीब डेढ़ साल पहले रिश्तेदारी में ककराली गांव गई थी। वहां उसकी मुलाकात ककराली निवासी खलील से हुई। खलील ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि खलील ने युवती के अश्लील फोटो बना लिए। 

विज्ञापन
Trapped in love and exploited then refused to marry girl reached home man pushed her out
आरोपी के घर पहुंचीं पीड़िता को धक्के देकर निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी का झांसा देकर पड़ोसी गांव की युवती से ककराली गांव निवासी खलील ने यौन शोषण किया। उसके अश्लील फोटो बना लिए। पीड़िता उसके घर पहुंची तो धक्के देकर निकाल दिया। पुलिस ने खलील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

डिडौली क्षेत्र निवासी किसान की 23 वर्षीय बेटी करीब डेढ़ साल पहले रिश्तेदारी में ककराली गांव गई थी। वहां उसकी मुलाकात ककराली निवासी खलील से हुई। खलील ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि खलील ने युवती के अश्लील फोटो बना लिए। युवती ने शादी करने के लिए कहा तो वह बहाने बनाने लगा। करीब दो सप्ताह पहले युवती खलील के घर पहुंच गई और शादी करने के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि खलील ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। घर लौटी युवती ने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद किसान ने पीड़िता का रिश्ता दूसरे गांव के युवक से तय कर दिया। 26 अक्तूबर को शादी होनी थी। आरोप है कि खलील ने मंगेतर के घर जाकर भी अश्लील फोटो दिखा दिए जिससे उसका रिश्ता टूट गया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में खलील के खिलाफ यौन शोषण और धमकी के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed