{"_id":"6ad4c8135580922c68018d28","slug":"amroha-teenager-from-haldwani-arrives-in-her-boyfriend-village-her-family-creates-scene-upon-arrival-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करूंगी तो इसी से: प्रेमी के गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, घर ले जाने आए परिजनों तो काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी करूंगी तो इसी से: प्रेमी के गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, घर ले जाने आए परिजनों तो काटा हंगामा
Sun, 18 Oct 2026 06:54 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:54 PM IST
सार
हल्द्वानी की किशोरी डिडौली के अकबरपुर गांव में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। परिजन उसे लेने आए तो उसने प्रेमी से शादी की जिद पकड़ ली और हंगामा किया। पुलिस दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन
अमरोहा में शादी की जिद पर अड़ी किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी की किशोरी प्रेमी के साथ डिडौली क्षेत्र के अकबरपुर गांव पहुंच गई। शनिवार को परिजन उसे लेने पहुंचे तो किशोरी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। वहां भी हंगामा हुआ।
विज्ञापन
समझाने पर किशोरी घर जाने को राजी हो गई।डिडौली क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी युवक हल्द्वानी में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसका बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की कालिका कॉलोनी, चौपाल चौराहा निवासी किशोरी से प्रेम-प्रसंग हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक उसे अपने साथ गांव ले आया। किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने हल्द्वानी पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोरी की तलाश के दौरान पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की।
विज्ञापन
इसके बाद मकान मालिक कुछ महिलाओं और अन्य लोगों के साथ शनिवार को अकबरपुर पहुंच गया। उन्होंने किशोरी को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया तो मामला बढ़ गया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची डिडौली पुलिस युवक और किशोरी को थाने ले आई। वहां किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने उसे काफी देर तक समझाया और परिजनों के साथ जाने के लिए राजी किया।
इसके बाद किशोरी हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में हल्द्वानी गुमशुदगी दर्ज है इसलिए वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।