{"_id":"67d72e895180eafd89086229","slug":"trains-were-full-passengers-travelled-risking-their-lives-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-136128-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रेनें हुईं फुल, यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रेनें हुईं फुल, यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर किया सफर
Mon, 17 Mar 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री।संवाद
- फोटो : संवाद
अमरोहा। होली मनाने के बाद रविवार को लोग अपने घरों से कार्य स्थलों को रवाना हुए। जिसके कारण ट्रेन से लेकर रोडवेज बसों तक में यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। मजबूरी में यात्रियों ने ट्रेन के दरवाजों पर लटकते हुए जान जोखिम में डालकर सफर किया। वहीं डग्गामार बस चालकों ने मनमाने ढंग से किराया वसूल किया।
अमरोहा स्टेशन पर होली पर्व के मद्देनजर कोई विशेष ट्रेन का ठहराव नहीं दिया था। जिसके कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़ को सीट न मिलने के कारण मजबूरी में ट्रेन के दरवाजों पर लटककर सफर करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली अवध असम, इंटरसिटी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस समेत अन्य कई मुख्य ट्रेनों की सीट वेटिंग में थी, टिकट कन्फर्म न होने के कारण लोगों को मजबूरी में जनरल बोगियों में बैठकर सफर करना पड़ा।
ट्रेनों की स्लीपर बोगियों में भी यात्री लटककर सफर करते दिखाई दिए। होली के बाद में शनिवार और रविवार को वीकेंड रहा। जिसके कारण रविवार को जो लोग अपनी नौकरी से छुट्टी लेकर घर आए थे, उनका कार्य स्थल पर लौटना शुरू हो गया, इसी वजह से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही।