फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   train

अब पुरानी दिल्ली स्टेशन से चलेगी सत्याग्रह एक्सप्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
train
अमरोहा। कोरोना काल में चल रही सत्याग्रह एक्सप्रेस अब आनंद विहार नहीं जाएगी। सत्याग्रह एक्सप्रेस का संचालन पुरानी दिल्ली स्टेशन से किया जाएगा। अमरोहा से गुजरने वाली चार ट्रेनों का भी संचालन पुरानी दिल्ली स्टेशन से होगा। ऐसा आनंद विहार स्टेशन के बंद होने से हुआ है। यहां कोरोना संक्रमितों को रखने के लिए आइसोलनेशन कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केस बढ़ने पर अस्पताल फुल हो चुके हैं। मरीजों को घरों में आइसोलेट किया जा रहा है। मरीजों की संख्या को देखते हुए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आइसोलेशन कोच लगाए जा रहे हैं। ये कोच स्टेशन की छह लाइनों पर लगाई जाएगी। इसके लिए आनंद विहार स्टेशन बंद कर दिया गया है। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। आनंद विहार से चलने वाली ट्रेनें अब पुरानी दिल्ली स्टेशन से संचालित होंगी। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि अमरोहा रुकने वाली तीन ट्रेनों में सत्याग्रह एक्सप्रेस आनंद विहार से चलती है। लेकिन अब ये ट्रेन पुरानी दिल्ली तक जाएगी। ये ट्रेन आनंद विहार नहीं जाएगी। इसके अलावा अमरोहा से रन थ्रू गुजरने वाली चार ट्रेनों का भी संचालन पुरानी दिल्ली स्टेशन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed