फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tragic: Seven died in separate accidents in Amroha

दर्दनाक: अमरोहा में अलग-अलग हादसों में सात की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tragic: Seven died in separate accidents in Amroha
अमरोहा। जिले में मंगलवार रात से लेकर बुधवार को दोपहर तक जिले में अलग-अलग स्थानों पर सात हादसे हुए। जिसमें पांच वर्षीय बच्ची, छात्र, महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, जिन परिवार में भाई दूज के त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, उनके यहां माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन

------
भैया दूज के दिन हादसे में इकलौते बेटे की मौत
उझारी। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव अंधेरपुरी निवासी किसान इकबाल सिंह गुर्जर की पत्नी बबली अपने इकलौते बेटे कोशिंदर (22) के साथ बुधवार को भैया दूज के त्योहार पर बाइक पर सवार होकर अपने मायके गांव बागड़पुर जा रही थी। उझारी ढबारसी मार्ग पर उझारी बिजली घर के सामने कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कोशिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां बबली घायल हो गईं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घायल मां का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कोशिंदर बीए फाइनल वर्ष का छात्र था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। कोशिंदर की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। संवाद
विज्ञापन

----
रोटावेटर की चपेट में आकर पांच साल की मासूम बच्ची की मौत

हसनपुर। क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी संजय की पांच वर्षीय बेटी ज्योति बुधवार को अपने ताऊ के साथ ट्रैक्टर पर बैठी थी। ताऊ खेत की जुताई कर रहे थे। इसी बीच झटका लगने पर बच्ची ट्रैक्टर से नीचे गिर गई। जिसके बाद रोटावेटर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। बताते हैं कि करीब एक माह से ज्योति अपनी ननिहाल गांव कांकाठेर में रुकी हुई थी। भाई दूज के त्योहार पर वह अपनी मां व पिता के साथ गांव आई थी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------

सड़क हादसे में निजी बस के चालक की मौत

डिडौली। क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा में मोहम्मद तारिक के बेटे हिलाल (35) निजी बस के चालक थे। हिलाल के परिवार में पत्नी शाइस्ता के अलावा तीन बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह 8 बजे हिलाल बस पर जाने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान नीली खेड़ी गांव के सामने हाईवे पार कर रहे थे। तभी मुरादाबाद को तरफ से आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में हिलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने घायल हिलाल को अपनी कार से जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी चालक खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। संवाद
----
सड़क हादसे में किसान की मौत

हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव बेगपुर मुंडा निवास पचपन वर्षीय किसान छोटेलाल सैनी पुत्र नारायण सैनी मंगलवार रात को बाइक पर सवार होकर पास के गांव देहरा मिलक के अड्डे पर कुछ सामान खरीदने गए थे। वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी छोड़े हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
------
शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
गजरौला। मोहल्ला गंगा नगर निवासी शौहर मुश्तकीम की मौत के बाद 60 वर्षीय हमसरी छह बच्चों का किसी तरह पालन पोषण करती थीं। बुधवार की सुबह रजबपुर थाना क्षेत्र के झनकपुरी में कोल्हू पर जाने के लिए सवा आठ बजे बेटी रुखसार के साथ पैदल घर से निकली। भानपुर रेलवे फाटक पर पहुंची। फाटक बंद मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लड़के रेलवे ट्रैक पर घूम रहे थे। जिनसे हमदर्दी जताते हुए हमसरी लाइन पर पहुंच गई और उनसे हटने को कहा। मगर उन्होंने यह ध्यान नहीं किया कि लाइन पर ट्रेन आ रही है। इस बीच दिल्ली से मुरादाबाद जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आकर हमसरी मौत गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि ट्रेन से कट कर महिला की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
-----
रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

गजरौला। रेलवे लाइन पर युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक फोन पर बात करते हुए जा रहा था। इस बीच ट्रेन आ गई। जिसके चलते वह हादसे का शिकार हो गया।

चौहानपुरी मोहल्ला निवासी अभिषेक (25) पुत्र सुशील कुमार शर्मा पहले वेल्डिंग का काम करता था। मगर अब बीते दिनों से कुछ नहीं करते थे। बुधवार की दोपहर बाद वह घर से निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह बूढ़े बाबू के मठ के निकट बिजनौर-गजरौला रेलवे लाइन पर घूमते हुए फोन पर बात कर रहे थे। करीब तीन बजे गजरौला से नजीबाबाद जा रही यात्री गाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में आकर सुशील की मौत हो गई। कुछ देर बाद उधर घूम रहे लोगों ने सुशील का ट्रेन से कटा शव देख पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद


बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

गजरौला। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर कलां निवासी 28 वर्षीय पुष्पक सिरोही रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक यूनिवर्सिटी में काम करते थे। वह मंगलवार की रात किसी काम से बाइक से गजरौला आए थे। यहां से वापस होते समय वह गजरौला से करीब तीन किमी दूर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घायल को सीएचसी में लाया गया। जहां पर देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे में मौत की सूचना परिजनों को देकर पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया। सुबह को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत का मामला सामने आया है।सवांद
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed