{"_id":"68a8da14028c4bbd350ad67a","slug":"traffic-police-conducted-checking-campaign-challaned-165-vehicles-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-146206-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 165 वाहनों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 165 वाहनों के किए चालान
Sat, 23 Aug 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी यातायात के नेतृत्व में थाना रजबपुर क्षेत्र स्थित हाइवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवर स्पीड से वाहन चलाने वाले चालकों एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान किए गए।
शुक्रवार को यातायात पुलिस की यह मुहिम सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई गई। हाइवे पर वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाह ड्राइविंग के कारण आए दिन हादसों की संभावना बनी रहती है। यातायात प्रभारी ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का पालन न करने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर लगातार चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा दोनों कायम रह सकें।
लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थियों को चौराहों पर ट्रैफिक संचालन के विषय में बताते हुए जागरूक किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 165 वाहनों के चालान किए गए। इनमें ओवर स्पीड 60, बिना हेलमेट 66, नो पार्किंग 8, सीट बेल्ट 5, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी 8, प्रदूषण 4, बिना परमिट 2, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग 4, बिना फिटनेस 1, रॉन्ग साइड 7 वाहनों के चालान किए।