फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traffic plan implemented for B.Ed entrance exam

Amroha News: बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Traffic plan implemented for B.Ed entrance exam
अमरोहा। रविवार को शहर में तीन केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज एवं कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीनों केंद्रों पर कुल 1460 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। संकरी गलियां होने के कारण जाम लग सकता है।
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए पुलिस ने अमरोहा शहर में बिजनौर व आजाद रोड पर ई-रिक्शा-ऑटो समेत सभी छोटे-बड़े वाहनों को डायवर्ट करने का फैसला लिया है। इसलिए ट्रैफिक प्लान देख कर निकलें। वाहन लेकर शहर के भीतर न जाएं। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस सुबह से ही सड़कों पर रहेगी। मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------------
इन रास्तों से गुजरें
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास होते हुए पाकबड़ा यहां से दिल्ली और मुरादाबाद जाएंगे।

- मुरादाबाद और दिल्ली से अमरोहा आने वाला वाहन पाकबड़ा आकर कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- बिजनौर से आने वाले वाहन कांठ रोड से कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ़ के बाद कांकर सराय होते हुए कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- परीक्षा के दौरान टीपी नगर से बिजनौर रोड और आजाद रोड पूरी तरह बंद रहेगा। दोनों मार्गाें पर किसी भी तरह के वाहन नहीं आएंगे।
-------------
शहर में बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्र शहर के भीतर हैं, अभ्यर्थियों की भीड़ रहेगी। इसलिए जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। सभी वाहन चालक अपने वाहनों का आवागमन शहर के बाहरी मार्गों पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मेंद्र खोखर, टीएसआई
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed