फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traffic jam, traffic jam everywhere in the city

यातायात व्यवस्था धड़ाम, शहर में चारों तरफ लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam, traffic jam everywhere in the city
तमाम सतर्कता बरतने के बाद भी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो गई। पोलिंग पार्टियों के वाहनों की संख्या बढ़ते ही पूरा शहर जाम से जूझने लगा। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर मंडी समिति में सुबह से ही मतदान कार्मिकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिसके चलते दो पहिया वाहनों से लेकर चार पहियों वाहनों का शहर में आवागमन लगा रहा। जिसके चलते लोगों को दिनभर जाम की समस्या से जूझना पड़ा। सबसे खराब हालात मंडी समिति रोड से लेकर बिजनौर मार्ग, टीपी नगर चौराहे के रहे।
विज्ञापन

मंडी समिति रोड पर जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई थी। जिससे वाहन चालक परेशान होते रहे। इस रोड पर पड़ने पर ग्रामों के लोग संपर्क मार्गों से होकर गुजरते रहे। भारी वाहनों के शहर में आवागमन से चारों ओर जाम की समस्या बनी रही। हालात इस कदर बिगड़े रहे कि बाइक सवार तक भी आगे नही निकल पा रहे थे। निर्वाचन पार्टियों के जाने के बाद ही जाम की समस्या से निजात मिल सका। दिनभर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed