फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   traffic,ganga snan,poornima

 जीरो बंधा से गढ़ टोल तक आठ घंटे तक जाम

Tue, 21 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 21 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
traffic,ganga snan,poornima
जाम ने रूलाया - फोटो : अमर उजाला
 गंगा दशहरा पर भारी तैयारी के बाद भी ब्रजघाट पर जाम से पुलिस ने सबक नहीं लिया। पांच दिन बाद ही पड़ी ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान को हल्के में लिया। पूरी तैयारी नहीं की गई, जाम से निपटने के लिए महज कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन


उन्होंने भी गंभीरता नहीं दिखाई, नतीजतन सोमवार को स्नान के लिए ब्रजघाट पर श्रद्धालु उमड़े तो ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। एक तो बढ़े ट्रैफिक का दबाव, दूसरे ड्यूटी से गायब पुलिसकर्मियों का लाभ उठाकर चालकों के आगे निकलने की होड़ में पूरी व्यवस्था बिगड़ गई। हाल यह  रहा कि, सुबह दस बजे से गजरौला के जीरो बंधा से गढ़मुक्तेश्वर के टोल प्लाजा तक तकरीबन पांच किलोमीटर तक जाम लगा रहा। इस आठ घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर चले।
विज्ञापन


सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक तो वाहनों का रेंगना भी मुश्किल था। इस दौरान श्रद्धालुओं और हाईवे से गुजर रहे लोगों को खासी परेशानी हुई। सभी को मंजिल तक पहुंचने में बाधा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा दशहरा पर 14 जून को नेशनल हाईवे-24 को जाम से बचाने के लिए जनपद हापुड़ और अमरोहा प्रशासन ने कई कदम उठाए थे। ब्रजघाट पुल पर वैकल्पिक डिवाइडर भी बनाए गए थे। रूट डायवर्ट भी किया गया था, मगर इसके बाद भी गढ़ चौपला से ब्रजघाट पर जाम की स्थिति बनी थी। इधर, पांच दिन बाद ही पड़ने वाली ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान को प्रशासन ने हल्के में लिया।

पर्याप्त इंतजाम नहीं किए, पुल पर महज कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर कर्तव्य की इतिश्री कर ली। सुबह आठ बजे तक जब जाम नहीं लगा तो पुलिस कर्मी सुस्त पड़ गए और इधर-उधर हो लिए। इसके बाद यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। स्नानार्थियों के निजी वाहन और प्राइवेट बसों का ब्रजघाट से ब्रजघाट कट तक जमघट लग गया। जिसके बाद हाईवे पर वाहनों की लाइन बढ़ती ही गई। सुबह दस बजे तक नेशनल हाईवे पर गजरौला के जीरो बंधा से गढ़मुक्तेश्वर के टोल प्लाजा तक करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया।


11 बजे से करीब दो घंटे तक वाहनों का हिलना भी मुश्किल रहा। आला अफसरों को जानकारी मिली तब पुलिसकर्मियों का फटकार लगाई गई। इसके बाद दोनों चौकी पुलिस ने संपर्क किया। इसके बाद एक तरफ से गजरौला ब्रजघाट चौकी पुलिस ने व्यवस्था संभाली और दूसरी तरफ गढ़ ब्रजघाट चौकी पुलिस मोर्चे पर लगी, मगर तब तक देर हो चुकी थी। देर शाम छह बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर ही चले। टोल प्लाजा से जीरो बंधा तक का पंद्रह मिनट का सफर एक घंटे में पूरा हो सका। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed