फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traffic arrangements in the city will remain altered for two days.

Amroha News: दो दिन शहर में बदली रहेगी ट्रैफिक की व्यवस्था, डायवर्जन प्लान लागू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements in the city will remain altered for two days.
अमरोहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शुक्रवार को निकलने वाली रामडोल शोभायात्रा को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था दो दिन बदली रहेगी। भीड़ और जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। बटवाल से कोतवाली तक ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा। आजाद रोड और लकड़ा चौराहे से बाजार की ओर आने वाले वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी और प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। शुक्रवार को जन्माष्टमी और रामडोल शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। रूट डायवर्जन के दौरान वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। शोभायात्रा वाले मार्गों पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ई-रिक्शा व अन्य वाहनों की मनमानी पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक सीओ अजय श्रोतिया ने बताया कि दो दिन शहर में यातायात प्लान प्रभावी रहेगा। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन ले जाने या व्यवस्था बिगाड़ने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से वाहन लेकर भीड़भाड़ वाले बाजारों में न आने और निर्धारित रूट का इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
दो दिन यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले भारी/माल वाहक वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास होते हुए पाकवाडा होते हुए मुरादाबाद जाएंगे।

- नौगावा से अमरोहा व मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन यहियापुर बाईपास से होते हुए अमरोहा व मुरादाबाद जाएंगे।

- नौगावा से दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास से धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाले वाहन एआरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से कांकर सराय से काठ रोड से माया धर्मकांटा से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।


- अंदर शहर अमरोहा से जोया/मुरादाबाद/दिल्ली (हाईवे) जाने वाला वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।

- अन्दर शहर अमरोहा से नौगावां सादात जाने वाले वाहन नंदन स्वीटस से माया धर्मकांटा से काठ रोड से होते हुए नौगावां जाएंगे।

- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ़ होते हुए कांकर सराय, माया धर्मकाटा, कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- टीपी नगर से अतरासी तिराहा तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा आटो रिक्शा का अमरोहा नौगावां मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाजार में भीड़-भाड़ होने के दृष्टिगत कार समेत छोटे वाहनों का आवश्यकतानुसार डायवर्जन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed