फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tractor diver died in accident

घने कोहरे में ट्रैक्टर चालक को रौंद ट्राली में घुसी वेगनार, लकड़ी ठेकेदार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
tractor diver died in accident
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की रस्सी कस रहे चालक को रौंदते हुए वैगनआर कार ट्राली में जा घुसी। हादसे में घायल लकड़ी ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं, कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। वहां से सभी को मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लगभग सात बजे यह हादसा हाईवे पर दिल्ली की दिशा में बिजौरा ढाल के निकट हुआ। गांव फिरोजपुर गड़ावली निवासी रिहान (22) पुत्र फिरोज अली लकड़ी की ठेकेदारी का काम करता था। वह घर से पॉप्लर की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर बेचने के लिए हापुड़ जा रहा था। गांव की कच्ची सड़कों से होते हुए जब वह हाईवे पर बिजौरा ढाल के पास पहुंचा तो उसे लगा कि रस्सी ढीली हो गई है। उसने ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर ही साइड में रोक दी और उतरकर ट्राली की रस्सी कसने लगा। इसी दौरान मुरादाबाद की दिशा से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार रिहान को रौंदते हुए ट्राली में जा घुसी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वहीं कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार मां-बेटी और अन्य ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

राहगीरों ने यह सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों के सहयोग से कार और ट्राली के बीच फंसे लकड़ी ठेकेदार और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इनमें रिहान की मेरठ ले जाते समय मौत हो गई। कार में सवार रवि, मानसी उनकी पुत्री रुचिका, दीपक चौहान निवासी इंद्रापुरम गाजियाबाद समेत पांच लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि सभी ठाकुरद्वारा में रिश्तेदारी से लौटकर गाजियाबाद जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रिहान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed