फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor collided with bike in Mandi Dhanora, friends lost their lives

Amroha News: मंडी धनौरा में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दोस्तों की जान गई

Fri, 10 Jan 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with bike in Mandi Dhanora, friends lost their lives
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार नौशाद (20) और उसके दोस्त सलीम (19) की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे हुआ। दोनों क्षेत्र के ही गांव कपसुवा से घर लौट रहे थे। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।

मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव पेली तगा निवासी नौशाद गांव के ही दोस्त सलीम के साथ क्षेत्र के ही गांव कपसुवा गया था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर गए और घायल हो गए। वहीं, चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को लेकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। वहीं, ट्रैक्टर क्षेत्र के ही गांव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed