फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today is 10th Moharram, the height of Tajis will not exceed 12 feet

Amroha News: दस मोहर्रम आज, 12 फीट से ज्यादा नहीं होगी ताजियों की ऊंचाई

Sun, 06 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 06 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Today is 10th Moharram, the height of Tajis will not exceed 12 feet
अमरोहा। दस मोहर्रम पर आज जिलेभर में ताजियों का जुलूस निकल जाएंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। ताजियों का जुलूस को सकुशल संपन्न कराना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती है। क्योंकि, साल 2023 में 35 फीट ऊंचे ताजिये में हाई टेंशन लाइन का करंट उतर आया था, जिसमें 60 लोग घायल हुए थे, जबकि दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पहले हादसों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार बारह फीट से ज्यादा ऊंचे ताजिये निकालने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही ताजिएदार कमेटी को नोटिस जारी किए गए हैं। मानक का पालन नहीं करने वाले आयोजकों पर पुलिस स्तर पर सख्त कार्रवाई करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

छह जुलाई को यौमे आशूरा है। मोहर्रम की दस तारीख को शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह ताजियों के जुलूस निकाले जाते हैं। साल 2023 में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में पाबंदी के बाद निकाला गया। करीब 35 फिट ऊंचा ताजिया ट्रांसमिशन की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया था। इस हादसे में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए थे। वहीं, इससे पूर्व भी ताजिए के जुलूस में कई हादसे हो चुके हैं। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि ताजियों की ऊंचाई को लेकर आयोजकों से वार्ता की जा चुकी है। बारह फीट ऊंचा ताजिया निकालने का शपथ पत्र देने के बाद ही जुलूस की अनुमति दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed