फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today, highway in Rajabpur, Dhanaura tehsil and Chandanpur will be blocked in front of sugar mill

आज रजबपुर में हाईवे, धनौरा तहसील और चंदनपुर चीनी मिल के सामने मार्ग करेंगे जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Today, highway in Rajabpur, Dhanaura tehsil and Chandanpur will be blocked in front of sugar mill
अमरोहा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 मार्च को देशबंदी का जिले के किसानों ने समर्थन दिया है। जिले के किसान संगठन तीन जगहों पर सड़क जाम करेगा। रजबपुर मे हाईवे, मंडी धनौरा तहसील के सामने और चंदनपुर चीनी मिल के सामने किसान सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके चलते यातायात व्यवस्था बाधित हो सकती है। उधर, प्रशासनिक और पुलिस अमला कानून व्यवस्था के लिए माथापच्ची में जुटा है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में 26 मार्च को बंदी का ऐलान किया गया है। भाकियू असली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। वरना किसान पीछे नहीं हटेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले के रजबपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया जाएगा। इसके अलावा धनौरा तहसील के सामने, चंदनपुर चीनी मिल के सामने सड़क को किसान जाम करेंगे। माना जा रहा है कि दिन में 11 बजे के बाद से विरोध प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ साजिश रच रही है। किसान अब अपने अधिकार के लिए जाग चुका है। सरकार ने किसानों को बर्बाद करने की योजना तैयार की है। किसानों की जमीन को कॉरपोरेट के हवाले करने की योजना है। इससे किसान अपनी जमीन में मजदूर हो जाएगा। पूंजीपति अपने हिसाब से फसल उगाएंगे और मनमाने कीमत पर बेचेंगे। यह किसानों के लिए सबसे बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed