फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today 22 thousand voters will vote at seven polling stations in the district

Amroha News: जिले में आज सात मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे 22 हजार मतदाता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Today 22 thousand voters will vote at seven polling stations in the district
एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। आज सुबह आठ बजे से चुनाव शुरू होगा। सात मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। करीब 22792 मतदाता 26 बूथों पर मतदान करेंगे। रविवार शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं थी। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव जिले में सोमवार को संपन्न होगा। इसलिए पिछले कई दिनों से प्रशासन के अधिकारी तैयारियों मेें जुटे हुए हैं। चुनाव को लेकर जनपद में सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ब्लाक परिसर अमरोहा, गजरौला, जोया, मंडी धनौरा, गंगेश्वरी, हसनपुर व नगर पालिका परिषद अमरोहा शामिल हैं। इन सात मतदान केंद्रों पर 26 बूथ बनाए गए हैं। सभी के बूथों पर अमरोहा से पोलिंग पार्टियां रविवार दोपहर तक रवाना होग गईं और शाम तक वह अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुंच गईं। मतदान कराने को कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
विज्ञापन

फोटोयुक्त पहचान पत्र ले जाना होगा अनिवार्य
अमरोहा। स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान वोट डालने के लिए मतदाता को वोटर पर्ची के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट में से कोई भी एक फोटोयुक्त पहचान पत्र ले जाना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed