फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tiranga yatra in amroha

देश-प्रेम का संदेश पहुंचाने निकली तिरंगा यात्रा

Sun, 21 Aug 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 21 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
tiranga yatra in amroha
अमरोहा के जोया हाईवे से गुजरती भाजपा की बाइक रैली - फोटो : amar ujala
 भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के आह्वान पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने देश प्रेम का संदेश देने के लिए अमरोहा और नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के साथ बाइक और गाड़ियों का काफिला चला।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति और भारत माता के जयकारे लगाए। देश भक्ति के गीत गुनगुनाए। देश सेवा को आगे आने का संकल्प भी लिया। जगह- जगह तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान मधुरम बैंक्वेट हाल में स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के परिजनों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन

जोया के मोहन बैंक्वेट हाल पर सांसद कंवर सिंह तंवर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अमरोहा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए कैलसा, नौगावां सादात में भ्रमण करती हुए मधुरम बैैंक्वेट हाल पर पहुंची। नगर मंडल अध्यक्ष राकेेेश वर्मा के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सांसद ने स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के परिजनों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नाथू राम, जहूर अहमद, दीन दयाल टंडन, अब्दुल हक, बुंदु खां, रामेश्वर प्रसाद खंडेलवाल, राजराम परिवंया, बाल गोविंद गुप्ता, परमेश्वरी, दास अग्रवाल, हरगोपाल अग्रवाल, कृपाल दास, हरीशचंद्र, रामेश्वर सिंह, मुनीदेव, गंदालाल सिंह, शहीद प्रतीम सिंह, कपिल कुमार, हरिओम सिंह, धर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह, तारा सिंह, दुष्यंत सिंह, प्रहलाद  सिंह, ग्रीस चंद्र नागर, ब्रजपाल सिंह रहे।


तिरंगा यात्रा अमरोहा के विभिन्न मागों से होते हुए भजनपुरी में समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के चलते शहर केे दुल्हन की तरह सजाया गया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प की वर्षा सेस्वाीगत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed