फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigridham: CDO gave instructions to create sectors and install pillars at the fair site

तिगरीधाम : सीडीओ ने दिए मेला स्थल पर सेक्टर बनाने, खंभा लगाने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tigridham: CDO gave instructions to create sectors and install pillars at the fair site
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सीडीओ ने तिगरी गंगा मेला स्थल का निरीक्षण कर जिला पंचायत काे जल्द से जल्द सेक्टर बनाने और बिजली विभाग को खंभा लगाने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बृहस्पतिवार शाम सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र ने तिगरी में मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मेले में सेक्टर नहीं बनाए जाने के कारण पिछड़ रहे कार्य पर नाराजगी जताई। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और अवर अभियंताओं को जल्द से जल्द सेक्टर बनाने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के एसडीओ को मेला स्थल पर बिजली के खंभे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि मेला स्थल पर रोशनी का इंतजाम नहीं होने के कारण शाम को दिन छिपते ही अंधेरा छा जाता है। जिससे कार्य करने में खासी परेशानी सामने आ रही है। कार्य तेज गति से नहीं हो रहे हैं। एसडीएम चंद्रकांता को निर्देश दिए कि मेले की तैयारियां बेहद धीमी गति से चल रही हैं। कार्य जल्द से जल्द कराए जाएं।
विज्ञापन

अधपकी फसल काट रहे किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए : विधायक
गजरौला।
विधायक राजीव तरारा ने अफसरों को निर्देश दिए कि तिगरी मेले के लिए अधपकी फसल काट रहे किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। चीनी मिल नहीं चलने के कारण मजबूरी में किसान कोल्हू और क्रेशर पर कम दाम में गन्ना डाल रहे हैं। वहीं, शकरकंद की फसल पूर्णतय पकी नहीं होने के बावजूद किसान मेले के लिए खेत खाली करने के लिए खुदाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बुधवार शाम तिगरी गंगा मेला स्थल पर एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश त्रिपाठी, एसडीएम मंडी धनौरा चंद्रकांता के साथ बैठक की। विधायक ने कहा, तिगरी गांव के सामने सदियों से लगता आ रहा गंगा मेला का काफी हिस्सा किसानों की नाम की जमीन पर आता है। जिसमें किसान गन्ना, धान, शकरकंद व सब्जियां उगाते हैं। अभी चीनी मिल चले नहीं हैं। धान की फसल काटी जा रही है। शकरकंद की फसल पकने में अभी कई दिन हैं, लेकिन मेला के लिए खेत खाली करने हैं। जिसके लिए प्रशासनिक अफसर लगातार दबाव बना रहे हैं। खेत खाली नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। मजबूरी में किसान अधपकी फसल काट रहे हैं। विधायक ने अफसरों को निर्देश दिए कि नुकसान से उबारने के लिए किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। मुआवजे की रिपाेर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।


मेला स्थल के लिए बन रही सड़क का पूजन
गजरौला।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम हो, इसके लिए स्थानीय विधायक के निधि से शिव मूर्ति के पास से गांव की तरफ सीसी रोड बनवाई गई। इसके अलावा गंगा तट बांध से कांकाठेर वाली रोड तक भी सड़क बनवाई गई है। जिससे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली मेले में पहुंचते हैं। तिगरी चेक पोस्ट से मोहरका पट्टी तक करीब 1.2 किमी लंबी सड़क बनाई गई। इससे भी तिगरी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राॅली तिगरी गंगा मेले में आते-जाते हैं। विधायक ने हवन और पूजन के साथ सड़कों का उद्घाटन किया। पूजा तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा ने कराई। विधायक ने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से तिगरी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। इस मौके पर तिगरी के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed