फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Fair: Heavy vehicles will not run on the highway from 20th to 28th November

तिगरी मेला : 20 से 28 नवंबर तक हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tigri Fair: Heavy vehicles will not run on the highway from 20th to 28th November
गजरौला(अमरोहा)। अमरोहा व हापुड़ जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तिगरी गंगा मेले को लेकर सोमवार को ब्रजघाट के गेस्ट हाउस में बैठक की गई। दोनों जिलों के डीएम व एसपी ने बैठक कर तिगरी गंगा मेले को जाम से मुक्त रखने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान 20 से 28 नवंबर तक हाईवे पर भारी एवं माल वाहक वाहनों के रूट डायवर्ट का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अफसरों को आपस में सामंजस्य बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एसडीएम राजीव राज, सीओ श्वेताभ भास्कर मौजूद रहे। बैठक के बाद डीएम व एसपी ने तिगरी मेला स्थल का निरीक्षण किया। स्नान घाट देखे। इस दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वाहनों को रूट डायवर्ट के दौरान वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

-------


दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहन दो मार्गों से गुजरेंगे-



1-छिजारसी टोल से वाया नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर गंतव्य को रवाना होंगे



2-दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों को हापुड़ से होकर वाया मेरठ, मवाना, बैराज होकर गुजारा जाएगा



मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली जाने वाले वाहन-



दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को हाईवे से रोक कर संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर गुजारा जाएगा



मुरादाबाद की दिशा से मेरठ जाने वाला ट्रैफिक-



मुरादाबाद की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को वाया अगवानपुर, धामपुर, बिजनौर बैराज से निकाला जाएगा।



बिजनौर से अमरोहा आने वाले वाहन-



बिजनौर की दिशा से अमरोहा की तरफ आने वाले भारी एवं माल वाहक वाहनों को चांदपुर से नूरपुर होकर अमरोहा तक गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed