{"_id":"6ac947fbfb9fe4f448001300","slug":"tigri-fair-better-facilities-to-be-provided-lighting-to-be-installed-from-the-ghats-to-the-main-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-175107-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेला : मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, घाटों से मुख्य मार्ग तक होगी रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेला : मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, घाटों से मुख्य मार्ग तक होगी रोशनी
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन, स्नान और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
शुक्रवार को गांव तिगरी स्थित अंगूरी देवी धर्मशाला में समीक्षा बैठक के बाद डीएम ने एसपी लखन सिंह यादव के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस बार मेला पिछले वर्षों से अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन प्राथमिकता है।
डीएम ने मेला क्षेत्र के मार्गों का चौड़ीकरण कराने, घाटों और मुख्य रास्तों से अतिक्रमण हटाने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए। स्नान के लिए बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम करने को कहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एसडीएम शैलेश दुबे, सीओ अंजलि कटारिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मेले में लगेंगे 2200 हैंडपंप, होंगी 10 बोरिंग
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में पेयजल के लिए 2200 हैंडपंप लगाए जाएंगे और 10 बोरिंग कराई जाएंगी। डीएम ने जल निगम के अधिकारियों को पिछले साल की तरह हैंडपंपों की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मेले का नक्शा देखकर प्रस्तावित सड़कों की जानकारी ली। सड़कों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार कराने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं के वाहनों को आवागमन में परेशानी न हो और वे रास्तों में न फंसें।
आपात स्थिति में 24 घंटे सक्रिय रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
मेले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डीएम ने पर्याप्त एंबुलेंस, चिकित्सक और दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। अग्निशमन विभाग को जरूरी संसाधन और फायर स्टेशन की व्यवस्था समय से पूरी करने तथा हरित व्यवस्था के लिए पेड़-पौधों पर ध्यान देने को कहा।
सीसीटीवी से निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि प्रमुख घाटों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
बैठक से नदारद अफसरों का वेतन रोकने के निर्देश
गजरौला। तिगरी गंगा मेले की तैयारियों की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को डीएम ने नोटिस जारी करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में एक मिनट के लिए भी अंधेरा नहीं रहना चाहिए। पिछले साल नेटवर्क की समस्या से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई थी। इस बार नेटवर्क दुरुस्त रखने के लिए एडीएम को बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश देने को कहा।
बिजली विभाग के अफसरों पर नाराज हुए डीएम
गजरौला। तिगरी मेले की समीक्षा के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को टिन फेंसिंग का काम जल्द शुरू कराने और टेंट व टिन फेंसिंग के टेंडर की स्थिति बताने के निर्देश दिए। स्नान घाट बनाने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी। गंगा में तेज कटान और बहाव वाले स्थानों पर कटान रोकने के पुख्ता इंतजाम करने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा।