फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tigari fair, crowed in gajaraula amroha

तिगरी में आस्था का सैलाब हर-हर गंगे से गूंजा तट

Sun, 13 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 13 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
tigari fair, crowed in gajaraula amroha
तिगरी गंगा घाट पर स्नान करने को उमड़े श्रद्धालु। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
 यहां आस्था है। उमंग है, उल्लास है। संस्कृति के विभिन्न रंग हैं। पारंपरिकता है तो आधुनिकता की बहार भी है। गरीब और अमीर सभी एक तट पर एक उद्देश्य के लिए साथ हैं। कहीं ढोल की थाप लोग झूम रहे हैं तो कहीं जादू देख हैरान हैं। मिक्की माउस पर लुब्ध बच्चे हैं तो दो जून की रोटी के लिए तिजारत कर रहा बचपन भी है। मौत के कुएं में करतब दिखा रहे कलाकार हैं तो पिकनिक का पूरा माहौल है। गंगा स्नान कर भजन कीर्तन कर रहे कल्पवासियों का मेला भी है। ये तिगरी मेला है।
विज्ञापन


तिगरी मेले के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब खूब उमड़  रहा है। दूूर-दूर के इलाकों से श्रद्धालु तिगरी की ओर चले आ रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रालियाें का तांता लगा हुआ है। शनिवार श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर ट्राली, टाटा मैजिक, बैल गाड़ी, भैंसा-बुग्गी, जुगाड़ू और अन्य वाहनों से तिगरी धाम पर पहुंचना जारी रहा।
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि तकरीबन पांच लाख श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे होंगे। पूरा तट तंबुओं के शहर में तब्दील हो चुका है। रोजाना मेले की रंगत बढ़ती जा रही है। बाजारों में दुकानें सजकर तैयार हैं। जमकर खरीदारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भोर से लेकर सूर्यास्त तक श्रद्धालुओं का जमघट गंगा घाट पर लगा रहा। लोगों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और मां के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed