{"_id":"684897a889d615658c0ecaa0","slug":"three-youths-of-hasanpur-died-in-an-accident-in-hamirpur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141582-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर के तीन युवकों की हमीरपुर में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर के तीन युवकों की हमीरपुर में हादसे में मौत
Wed, 11 Jun 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गांव गंगाचोली से झांसी जा रहे लोगों से भरी वैन हमीरपुर जिले में हाईवे पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसा मंगलवार तड़के सुबह करीब चार बजे कस्बा मौदहा मंडी गेट के पास हुआ, जिसमें में गांव गंगाचोली निवासी कौशल (24), आकाश (18) व तालिब (20) की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन हमीरपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी विवेक, रामबहादुर, नन्हे, आकाश, आयन, गौरव, विनय, कौशल, आकाश व पिपलौती गांव निवासी तालिब मारुति वैन से सोमवार रात अमरोहा से झांसी के लिए रवाना हुए थे। सभी वहां बिजली की लाइन के कार्य पर मजदूरी करने जा रहे थे। यह लोग मंगलवार सुबह करीब चार बजे हमीरपुर जिले में पहुंचे थे कि कस्बा मौदहा में मंडी गेट के पास वैन सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में वैन क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोग व पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कौशल, आकाश और तालिब की मौत हो गई। जबकि चालक सहित आठ लोग का इलाज चल रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग हमीरपुर के लिए रवाना हो गए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया हसनपुर क्षेत्र के मजदूरी की वैन हमीरपुर में हादसे का शिकार हुई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
तीन माह पहले हुई थी कौशल की शादी
हमीरपुर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाला गांव गंगाचोली निवासी कौशल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कौशल दो भइयों में बड़ा था। उसकी तीन माह पहले ही शादी हुई थी। परिवार के लोगों में कौशल की शादी को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन जैसे ही कौशल की मौत की जानकारी हुई तो परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
चार बहन भाइयों में बड़ा था आकाश
गांव गंगाचोली निवासी आकाश की हमीरपुर में हुए हादसे में मौत हो गई। आकाश परिवार में चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में अभी किसी भी भाई बहन की शादी नहीं हुई थी। आकाश की मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। उधर, पिपलौती गांव निवासी तालिब भी परिवार में सबसे बड़ा था। परिजनों में दुख का माहौल है।