फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three persons died in accident

सड़क दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
three persons died in accident
बछरायूं (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव जोगीपुरा के पास बछरायूं-गजरौला मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे निजी बस की टक्कर से वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी लोग होली मनाने के लिए अपने गांव आ रहे थे। बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और करीब बीस मीटर दूर जा पलटी। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने वैन में फंसे लोगों को निकाला। छह घायलों को धनौरा और गजरौला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अरुण की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर की नूरपुर कोतवाली के गांव गोहावर और रहटा निवासी कुछ लोग दिल्ली में शादी-विवाह समारोह में डेकोरेशन का काम करते हैं। होली का त्योहार मनाने के लिए सभी लोग वैन किराए पर लेकर दिल्ली से अपने गांव जा रहे थे। वैन में चालक समेत नौ लोग सवार थे। वे बुधवार की रात एक बजे दिल्ली के कोंडली इलाके से रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे बछरायूं के ग्राम जोगीपुरा के निकट उनकी वैन को सामने से आ रही एक निजी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन लगभग 20 मीटर दूर जाकर पलट गई। वैन में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। तेज आवाज सुनकर मौके पर आए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मय फोर्स के मौके पर आए प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को वैन से बाहर निकाला। हादसे में वैन चालक अनुराग कुमार के अलावा पवन कुमार (35), भारत सिंह (50) की मौत हो चुकी थी। जबकि सोनू, गजेंद्र, कल्लू, भूपेंद्र, हरपाल और अरुण घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को धनौरा व गजरौला के सरकारी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed