फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three people were duped of Rs 7.25 lakh in the name of sending them for Umrah.

Amroha News: उमराह भेजने के नाम पर तीन लोगों से सवा सात लाख ठगे

Fri, 21 Nov 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Three people were duped of Rs 7.25 lakh in the name of sending them for Umrah.
डिडौली (अमरोहा)। क्षेत्र के तीन लोगों से उमराह भेजने के नाम पर फर्जी फ्लाइट का टिकट देकर सवा सात लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने इसकी शिकायत डिडौली कोतवाली पुलिस ने की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव हरियाना निवासी कमर आलम, डिडौली निवासी अशरफ नेता व गांव फत्तेहपुर माफी निवासी शजर अली का आरोप है कि चार अक्तूबर को उनकी मुलाकात संभल के असमौली थानाक्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी दो लोगों से हुई थी। उन्होंने उमराह की जियारत कराने की बात कही थी। तीनों लोग उनकी बातों में आ गए और अपने पासपोर्ट व अन्य कागज आरोपितों को दे दिए थे।
विज्ञापन

तीनों ने सात लाख 20 हजार रुपये का भी भुगतान भी आरोपियों को कर दिया था। एक सप्ताह बाद ही उन्हें फ्लाइट के टिकट दोनों आरोपियों ने दे दिए। इसके बाद तीनों उमराह की जियारत करने के लिए घर से रवाना हो गए जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां पता चला कि टिकट फर्जी हैं। इसके बाद तीनों वापस आ गए और आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे लौटाने से मना कर दिया। परेशान तीनों पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत प्रार्थनापत्र दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed