फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three people, including the ringleader of an inter-district gang of thieves, injured in an encounter.

Amroha News: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सरगना समेत तीन मुठभेड़ में घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Three people, including the ringleader of an inter-district gang of thieves, injured in an encounter.
खेकड़ा(बागपत)। कस्बे के जंगल में बसी मार्ग पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे अंडरपास के समीप रविवार देर रात पुलिस और अंतरजनपदीय तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गिरोह का सरगना जगत उर्फ मामा और उसके दो साथी दीपांशु राजपूत उर्फ भूरा और अमन उर्फ काला पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

जगत उर्फ मामा मेरठ के खड़खड़ी गांव का निवासी है और वर्तमान में तुलसी विहार दादरी में रहता है। दीपांशु राजपूत उर्फ भूरा और अमन उर्फ काला अमरोहा के सिरसा कलां के निवासी हैं और वर्तमान में छपरौला, गौतमबुद्धनगर में रहते हैं। रविवार रात पुलिसकर्मियों ने बसी मार्ग पर अंडरपास के पास बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की तो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाश घायल हो गए। उनके पास से 50 किलो तार, तीन तमंचे और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे चोरी किया गया तार गाजियाबाद के एक कबाड़ी को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह के सरगना जगत उर्फ मामा के खिलाफ बागपत, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़, मेरठ, अमरोहा और नोएडा सहित अन्य जनपदों में चोरी के 36 मामले दर्ज हैं। दीपांशु राजपूत और अमन के खिलाफ छह-छह मामले दर्ज हैं। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि इस अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सरगना ने अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में तार चोरी की छह घटनाओं को अंजाम दिया था और दस हजार मीटर से ज्यादा तार चोरी किया था। घायल चोरों को उपचार के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। चोरी का तार खरीदने वाले कबाड़ी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed