फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three people including a grandmother and granddaughter died in a car accident on the highway

Amroha News: हाईवे पर कार की टक्कर से दादी-पोती सहित तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Three people including a grandmother and granddaughter died in a car accident on the highway
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

खेतों से चारा लेकर लौटते समय हाईवे पार कर रहीं ख्यालीपुर निवासी वीरवती (45), कक्षा पांच की छात्रा प्राची (12), 11वीं की छात्रा आरती (16) को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। जबकि, वीरवती की बेटी, प्राची की मां और एक किशोरी घायल हो गईं। युवती और किशोरी का पास के ही निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। एक ही परिवार में तीन की मौत से गांव में कोहराम मचा है।
थाना क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर निवासी विनोद, अजब सिंह, मुकेश कुमार और लखपत एक ही परिवार के हैं। अजब सिंंह विनोद का सगा भतीजा है। अजब सिंह की बेटी प्राची कक्षा पांच की छात्रा थी। जबकि, परिवार के ही लखपत की बेटी आरती 11वीं में पढ़ती थी। परिवार सहित कई ग्रामीणों के खेत हाईवे किनारे हैं। खेतों पर आने-जाने के लिए ग्रामीणों को हाईवे पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे विनोद की पत्नी वीरवती, उनकी बेटी आशा (20) और भतीजे अजब सिंह की पत्नी नीतू, उनकी बेटी प्राची, लखपत की बेटी आरती, मुकेश की बेटी अंशु (10) खेतों से चारा लेकर लौट रही थीं। सभी गांव के सामने हाईवे पार कर रही थी। इस बीच दिल्ली की दिशा से तेज रफ्तार कार आ गई। बताया जा रहा है कि उसमें ब्रजघाट गंगा में स्नान करने आए पानीपत के श्रद्धालु सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए वीरवती उनकी बेटी आशा, पौत्री प्राची व प्राची की मां नीतू, अंशु और आरती को रौंद दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद भाग रहे चालक को पकड़ लिया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घायल वीरवती, प्राची, नीतू और आरती को सीएचसी में लाया गया। जबकि, अंशु और आशा को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वीरवती को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, प्राची, नीतू, आरती की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। प्राची व आरती ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दादी-पोती सहित तीन की मौत से गांव में कोहराम मचा है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हादसे में महिला और दो छात्राओं की मौत की जानकारी मिली है।
मौके पर ही रखी रह गईं चारे और घास की गठरियां

गजरौला। जिस समय ख्यालीपुर गांव निवासी दादी वीरवती व उनकी पोती प्राची और उसकी मां सहित बालिका व किशोरी के साथ हादसा हुआ, वह दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर थीं। लेन को पार कर डिवाइडर के पास पहुंच चुकी थीं। कार आने में एक मिनट की देरी हाे जाती तो उनके साथ हादसा नहीं होता। हादसे के बाद सभी के सिर पर रखीं चारे व घास की गठरियां मौके पर रखी रह गईं। हादसे के बारे में जिसने भी सुना, वह घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़ा।


चाैपला पर रुकवाई शव ले जा रही एंबुलेंस

हादसे का शिकार वीरवती को सीएचसी में ही मृत घाेषित कर दिया गया था। पुलिस जल्दी करते हुए तुरंत उसका शव सीएचसी से मोर्चरी भेज रही थी। मगर हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही परिजन सीएचसी के लिए चल दिए। जानकारी मिली कि एंबुलेंस चौपला के पास पहुंच गई है। उन्होंने चौपला पर जाकर एंबुलेंस को रोक लिया। यह जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत दौड़कर चौपला आए।


जाम से बचने के लिए इधर आया था कार चालक

गजरौला। हाईवे पार कर रहीं महिलाओं और छात्राओं को रौंदने वाला कार चालक पानीपत का है। वह टैक्सी पर कार चलाता है। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर पानीपत के श्रद्धालु उसकी कार में सवार होकर आए थे। ब्रजघाट में सभी ने स्नान कर लिया था। मगर, हाईवे पर लंबा जाम लगा था। इसलिए वह चाहता था कि आगे हसनपुर से होकर बुलंदशहर को जोड़ने वाले भगवानपुर गंगा पुल से निकल जाएगा। इससे वह हाईवे पर लग रहे जाम से बच जाएगा। मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। उसके हाथ से हादसा और उसमें दो छात्राओं व महिला की मौत लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed