{"_id":"6500ca4d18e1efa9650b4034","slug":"three-patients-tested-dengue-positive-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-4588-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जांच में तीन मरीज निकले डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जांच में तीन मरीज निकले डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
अमरोहा। बुखार के साथ-साथ डेंगू भी खूब पैर पसारने लगा है। जिला अस्पताल में हर दिन डेंगू मरीज मिलने की पुष्टि हो रही है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। मंगलवार को हुई रेपिड जांच तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले। जिन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती करने के साथ इलाज शुरू कर दिया गया है।
मंगलवार को जिला अस्पताल में 12 मरीज डेंगू आशंकित पहुंचे। विभाग की ओर से सभी का रेपिड टेस्ट कराया। जिनमें तीन मरीज डेंगू के निकले। तीनों मरीजों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। वहीं उनकी प्लेटलेट्स भी काफी कम थीं। उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही अब जिले में डेंगू पॉजिटिव की संख्या 25 हो गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि सभी का इलाज किया जा रहा है। उधर, जिला अस्पताल में मंगलवार को 1988 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें 28 मरीज बुखार के निकले। सभी को दवाई देकर घर भेजा गया। उधर, जिला अस्पताल वार्ड में बुखार के 28 मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
लगाए गए कैंप, दी गई दवाइयां
सीएमओ डॉ. एसपी ने बताया कि सीएचसी जोया के गांव जगूवा खुर्द व अमरोहा सीएचसी के गांव गजरपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। यहां 88 रोगियों की जांच की गई। जिसमें बुखार के 28 रोगी मिले। किसी में टायफाइड व मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। बताया कि निजी व जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। बताया कि मौसम में बदलाव के साथ स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। खान-पान का ध्यान रखें और फुल स्लीव के कपड़े पहने और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।