{"_id":"699b6b3df241aaaae90107fe","slug":"three-injured-in-a-fight-at-a-wedding-ceremony-with-sticks-and-rods-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157951-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी समारोह में कहासुनी के बाद लाठी- डंडों से हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी समारोह में कहासुनी के बाद लाठी- डंडों से हमला, तीन घायल
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के ढकिया चमन स्थित मैरिज हॉल में आयोजित शादी समारोह के दौरान दबंगों ने मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मझरा पतेई खालसा गांव में रहने वाले देवराज सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक 20 फरवरी की रात परिवार व रिश्तेदारों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान बरखेड़ा राजपूत गांव निवासी मुनेश पाल, उसके बेटे कौशल व गोलू और एक अन्य व्यक्ति ने बिना किसी बात के कमेंटबाजी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने होटल के बाहर लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में देवराज सिंह, उनके बेटे विपिन कुमार व अनिल कुमार घायल हो गए।
आरोप है कि घटना के दौरान विपिन के गले की सोने की चेन व अनिल का चांदी का ब्रेसलेट गिर गया और देवराज का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।