फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three houses caught fire due to cylinder leak

सिलिंडर लीक होने से तीन घरों में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three houses caught fire due to cylinder leak
कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में गैस सिलिंडर लीक होने पर तीन घरों में आग लग गई। आग ने पशुशाला को भी आगोश में ले लिया। आग में जल कर दो पशुओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि घरों में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई, जरूरी सामान समेत एक लाख से अधिक का नुकसान हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में किसान जगदीश का परिवार रहता है। सोमवार की दोपहर जगदीश की पत्नी ओमवती अपने छप्पर के घर में भोजन बना रही थी। इसी बीच गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे छप्पर के घर को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटें तेज होने की वजह से जगदीश के दो बेटे सतपाल व चंद किशोर के छप्पर के घरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घर के पास ही पशुशाला में भी आग लग गई। घर वाले आग बुझाने का प्रयास में जुट गए। इसी बीच दो गोवंशीय पशुओं की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों से संपर्क नहीं हो पाया। आग लगने की सूचना पर लेखपाल ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी की। नुकसान का आकलन किया। पीड़ित किसान जगदीश का कहना है कि आग अनाज, रजाई गद्दे, चारपाई, दस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल समेत अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। करीब एक लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed