फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three hours trafic jam at national highway

सोमवती अमावस्या: राजमार्ग पर तीन घंटे रेंगे वाहन

Tue, 19 Dec 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Tue, 19 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
three hours trafic jam at national highway
ब्रजघाट में सोमवती अमावस्या के अवसर पर स्नान के चलते हाईवे पर रेंगता यातायात।
पौष माह की सोमवती अमावस्या पर सोमवार को ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। जहां भक्त गंगा में डुबकी लगा रहे थे। वहीं, लोग पुल पर जाम के झाम से जूझ रहे थे। करीब तीन घंटे तक ब्रजघाट पुल पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। सर्दी के मौसम में ब्रजघाट पुल पर यातायात सुचारु कराने में पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

पौष माह की सोमवती अमावस्या पर सोमवार को भोर के चार बजे से ही ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। गंगा की लहरों पर सूर्य नारायण की किरणों की लालिमा पड़ने तक गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं के निजी वाहन और डग्गामार वाहनों का ब्रजघाट पुल पर जमावड़ा होने से नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सुबह छह से लेकर नौ बजे तक पुल पर जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस ने एक तरफ का यातायात रोककर दूसरी ओर से वाहन निकाले। यही क्रम बारी- बारी चलता रहा। उधर, हर बार श्रद्धालुओं के निजी वाहनों को भी व्यवस्थित रूप से पार्किंग में नहीं खड़ा कराया गया। इस कारण हर बार जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

अमावस्या स्नान के चलते हाईवे पर रात से ही असर दिखने लगा था। गढ़ टोल प्लाजा से ब्रजघाट गजरौला चौकी तक वाहन रात में भी रेंग-रेंगकर चल रहे थे। रात्रि में करीब दो बजे से गढ़ टोल प्लाजा पर ब्रजघाट की ओर जाने वाले वाहनों की संख्‍या अधिक होने से जाम की स्थिति बनने लगी थी। जिससे रात में ही पुलिस ने खुलवाकर समस्या को दूर किया। लेकिन चार बजे के बाद वाहनों की रफ्तार काफी थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed