{"_id":"65b58597b3b417f1b805f457","slug":"three-criminals-along-with-a-reward-of-rs-25000-arrested-in-an-encounter-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-112810-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गैंगस्टर समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, तमंचा व चाकू बरामद किए हैं। तीनों बदमाश हसनपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर पशु क्रूरता, गोकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत 32 मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के क्रम में एसओजी/सर्विलांस और थाना हसनपुर पुलिस टीम बृहस्पतिवार की रात ईदगाह तिराहा कस्बा हसनपुर से दीपपुर की और जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिसमें पुलिस टीम बाल- बाल बची। घेराबंदी करके 25 हजार रुपये के इनामी व गैंगस्टर में वांछित मोहसिन निवासी मोहल्ला लालबाग हसनपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शातिर बदमाश राजा निवासी कनेटा रोड धोबी वाली गली कस्बा हसनपुर और दानिश निवासी गांव जयतौली थाना रहरा को गिरफ्तार किया गया है। अंधेरे का लाभ उठाकर बाबू निवासी मोहल्ला रहरा रोड बाईपास कस्बा हसनपुर मौके से भाग निकला। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक अवैध चाकू, एके अवैध छुरा व एक अवैध तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो मोहसिन के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट समेत 11 मामले पंजीकृत हैं। आरोपी राजा के खिलाफ छह और दानिश के खिलाफ 14 मामले पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध जितेन्द्र बालियान, एसआई विकास कुमार, सिपाही शिवा हुड्डा, प्रदीप, राहुल ढाका, संजय सिंह, विशेष राणा, बिजेन्द्र मलिक प्रभारी सर्विलांस सेल, रमेश सहरावत प्रभारी एसओजी टीम, सिपाही गौरव शर्मा, वाजिद अली, प्रवेश कुमार, अरविन्द शर्मा, लवी चौधरी, राकेश कुमार, कमल कुमार आदि शामिल रहे।