Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three biers were carried out simultaneously in Dankewali Dagrauli; tears welled up in every eye.

Amroha News: डांकेवाली डगरौली में एक साथ उठीं तीन अर्थियां, हर आंख से छलके आंसू

Fri, 27 Nov 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three biers were carried out simultaneously in Dankewali Dagrauli; tears welled up in every eye.
हसनपुर। क्षेत्र के गांव डांकेवाली डगरौली में बृहस्पतिवार को एक साथ तीन अर्थियां उठने से मातम छा गया। किसी की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे तो कोई अपनों को खोने के गम में बेसुध था। तीन अलग-अलग परिवारों में हुई मौतों से पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी किसान सरदार सिंह की बेटी पुष्पा (18) लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थी। बुधवार शाम हसनपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो आनंद सिंह की बेटी गुंजन (12) भी पुष्पा के घर पहुंची। गुंजन भी पहले से बीमार थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव में दो बेटियों की मौत से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि गांव के श्रीपाल की पत्नी कैलाशो (65) का भी निधन हो गया। बृहस्पतिवार को तीनों की अंतिम यात्राएं एक साथ निकलीं तो गांव की गलियों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के विलाप से हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में बीमारी से मौत होने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed