{"_id":"68e57eb88024a806c108ca00","slug":"three-accused-in-faheem-murder-case-remain-at-large-family-members-angry-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-149310-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फहीम हत्याकांड में तीन हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर, परिजनों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फहीम हत्याकांड में तीन हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर, परिजनों में रोष
Wed, 08 Oct 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। चर्चित फहीम हत्याकांड में अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में गुस्सा पनप रहा है। 25 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
12 सितंबर की रात करीब नौ बजे मोहल्ला काजीजादा में मोहल्ला चकली निवासी बावर्ची फहीम की सीने में सूजा घोंपकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले सगे भाई जाकिर, जाहिद, वाहिद व शाहिद के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। गली के रास्ते को लेकर विवाद में दोनों पक्षों के बीच 25 साल से रंजिश चल रही थी।
पुलिस के अनुसार हत्या की वजह थूकने को लेकर हुई कहासुनी में जाकिर ने फहीम की हत्या की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी जाकिर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। जबकि तीन अन्य हत्यारोपियों को पुलिस आज तक भी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसे लेकर मृतक फहीम के परिजनों में गुस्सा पनप रहा है। उन्होंने इस मामले में डीआईजी व एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फरार अन्य तीन आरोपियों की भी भूमिका की जांच करते हुए जल्दी गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।