{"_id":"67df1552e7c2af85f50cf9d0","slug":"threatening-letter-sent-to-primary-school-teachers-angry-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-136531-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्राथमिक स्कूल में भेजा धमकी भरा पत्र, शिक्षकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्राथमिक स्कूल में भेजा धमकी भरा पत्र, शिक्षकों में रोष
Sun, 23 Mar 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। प्राथमिक स्कूल में शिक्षिकाओं को धमकी भरा पत्र भेजने से शिक्षिकाएं दहशत में हैं। इससे नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पीड़ित शिक्षिकाओं के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्राथामिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह और ब्लॉक उपाध्यक्ष गौरव नागर शनिवार को पीड़ित शिक्षिकाओं के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस को तहरीर देकर कहा कि हसनपुर निवासी एक व्यक्ति को प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर कला में अवैध वसूली के प्रयास में शिक्षक शिक्षिकाओं ने कुछ दिन पूर्व जेल भिजवाया था। जिसका केस अभी तक चल रहा है। उससे नाराज होकर आरोपी ने विद्यालय में डाक के माध्यम से विद्यालय में धमकी भरा पत्र भेजा है। जिसमें लिखा गया है कि अगर उन्होंने मुकदमे में समझौता नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा। इस पत्र के मिलने से शिक्षिकाओं में दहशत है। सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अत्यंत भयभीत हैं एवं सही ढंग से शिक्षण कार्य नहीं कर पा रही हैं। वहीं शिक्षक संघ के पदाधिकारी में रोष है। कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका दीप्ति वर्मा, सहायक अध्यापिका आंचल, शिखा त्यागी, ज्योति शर्मा, अनु अग्रवाल, शिक्षा मित्र पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।