फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thirty percent of pregnant women in the district suffer from anemia and low hemoglobin

Amroha News: जिले की तीस प्रतिशत गर्भवतियों में खून की कमी, हीमोग्लोबिन कम

Wed, 19 Mar 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 19 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Thirty percent of pregnant women in the district suffer from anemia and low hemoglobin
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में 30 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं। मां के अंदर खून की कमी होने के कारण शिशु भी कुपोषण के शिकार पैदा होते हैं। जिला अस्पताल में इस तरह के काफी मामले सामने आ रहे हैं।
सरकारी अस्पतालों में एक माह में करीब तीन हजार गर्भवती की जांच की गई। इसमें करीब 900 महिलाओं में सामान्य से कम खून मिला। साथ ही हीमोग्लोबिन भी सात ग्राम से कम पाया गया। इस कारण इन्हें हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है, लेकिन इनकी नियमित मानीटरिंग नहीं होने से इनकी समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महीने की 9, 10 और 23 तारीख को शिविर लगाए जाते हैं। इसका उद्देश्य शिशु एवं मातृत्व मृत्यु दर को शून्य करना है। इसमें गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक जांच की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की जांच में हीमोग्लोबिन की अधिक समस्या है। चिकित्सकों ने बताया कि गर्भ अवस्था में समय से जांच न कराना और कैलशियम, ऑयरन की दवा का सेवन नहीं करना भी समस्या है।
पिछले चार वर्षों के आकड़े
गर्भवतियों में खून की कमी होने का आकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। अप्रैल 2020 से 2021 तक 8,644 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें 440 उच्च जोखिम वाली गर्भवती चिह्नित की गईं थीं। अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक 12,524 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिनमें से 778 उच्च जोखिम वाली गर्भवती चिह्नित की गईं थी। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक 15,601 गर्भवतियों की जांच की गई। जिनमें 1467 उच्च जोखिम वाली मिली थीं। अप्रैल 2023 से अब तक करीब 13322 गर्भवती की जांच की गई, जिसमें 1790 गर्भवती उच्च जोखिम वाली मिलीं।

- जिला अस्पताल में रोजाना खून की कमी के मरीज आते हैं, जिनको दवाईं दी जाती है। गर्भवतियों में उचित खानपान से गर्भावस्था में खून की कमी दूर हो सकती है। विटामिन सी की मात्रा बढ़ाने के लिए अनार व संतरे का सेवन करें। आयरन के लिए खजूर, अंजीर, अखरोट, किशमिश और बादाम खाएं। फल सब्जी खाएं, बाहरी खाना खाने से बचें। - डॉ. प्रेमा पंत त्रिपाठी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed