{"_id":"62573165602d145a39077190","slug":"thieves-escaped-with-e-rickshaw-after-drinking-intoxicants-in-cold-drink-hasanpur-news-mbd4246836185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में ई रिक्शा चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोर ई रिक्शा लेकर फरार हो गए। चालक एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी जयपाल पुत्र घासी ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। ई रिक्शा लेकर मंगलवार की सुबह वह हसनपुर गया था। मंडी समिति से दो लोगों ने बावनखेड़ी चलने के लिए किराए पर ई रिक्शा तय कर लिया। उसने दोनों लोगों को बावनखेड़ी छोड़ दिया। इस दौरान वहां पर दो अन्य युवक मिले। उन्होंने गेहूं की बोरी पड़ोसी गांव भगवानपुर माछरा पहुंचाने की बात की। रास्ते में ही चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कुछ देर बाद चालक बेहोश हो गया। इसके बाद चोर ई रिक्शा लेकर फरार हो गए। वहीं चालक को रास्ते में एक खेत में फेंक दिया। परिजन तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे। रात करीब 10 बजे बेहोशी की हालत में वहां से लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर चालक ने घटना की जानकारी दी। बताया कि जेब में पांच हजार रुपये भी रखे हुए थे। चोरों ने वह भी साफ कर दिए। उधर गांव सिहाली जागीर के जंगल में बाग में ई रिक्शा के सामान मिले हैं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।