{"_id":"67aa5e78da093f1cdb0988ce","slug":"they-entered-the-shop-beat-him-and-looted-him-report-filed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-134036-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकान में घुसकर पीटा और लूटपाट भी की, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकान में घुसकर पीटा और लूटपाट भी की, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 11 Feb 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। दबंगों ने दुकान में घुसकर मुरादाबाद के दुकानदार से लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की नियत से गोली चला दी। इसके बाद आरोपी तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग गए। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मुरादाबाद जिले के छजलैट क्षेत्र के करनपुर हरकिशनपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह अमरोहा देहात क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव में सेनेटरी की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे वह दुकान पर बैठे थे।
इस दौरान घंसूरपुर मिलक निवासी शिवदेश, सकेनिया गांव निवासी रणवीर व कोठीपुरा निवासी त्रिवेंद्र उर्फ भोला अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ दुकान में घुस आए। सुरेंद्र सिंह कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। तमंचे से गोली भी चलाई। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
आरोपियों ने दुकान में लूटपाट की और सुरेंद्र सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली। आरोपी तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सुरेंद्र सिंह को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सुरेंद्र सिंह ने देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में आरोपी शिवदेस, रणवीर, त्रिवेंद्र और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, जांच में डकैती और फायरिंग की बात गलत पाई गई है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है। पहले से दोनों पक्षों के बीच मुकदमेबाजी चल रही है।