{"_id":"6857212041b927c1790eb3a1","slug":"there-will-be-strict-security-arrangements-in-the-moharram-procession-monitoring-will-be-done-through-drones-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142266-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोहर्रम जुलूस में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतेजाम, ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोहर्रम जुलूस में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतेजाम, ड्रोन से होगी निगरानी
Sun, 22 Jun 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा/नौगांवा सादात। मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
शनिवार को थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम सुनीता सिंह व सीओ अवधभान भदौरिया ने कहा कि मोहर्रम जुलूस में किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करें। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्मों के लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखें, कहीं भी किसी तरह की विवाद की स्थिति बननी नहीं चाहिए। वहीं, एसडीएम ने कहा कि तबर्रुक (प्रसाद) के रूप में बांटी जाने वाली चीजों की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। बाजार से कोई भी चीज खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर देख लें।
इसके साथ ही अफसरों ने नगर पंचायत, स्वास्थ्य व बिजली विभाग से संबंधित तैयारियों की बाबत आयोजकों से बातचीत की। समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान नई बस्ती के अलावा धनौरी मीर व बीलना के लोग भी मौजूद रहे। इसके बाद अफसरों ने बस्ती में जुलूस रूट का निरीक्षण किया। सुरक्षा को लेकर मार्च किया। बिजली विभाग के अफसरों को जुलूस रूट पर नीचे व जर्जर तारों को सही कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, अमरोहा कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मोहर्रम व ताजियेदारी को लेकर कमेटी के लोगों के साथ बैठक की। कहा कि जुलूस के दौरान निर्धारित ऊंचाई के ताजिएं ही जुलूस में निकालें। किसी भी तरह की नई परंपरा शुरू नहीं करने को कहा। साथ ही कहा कि विवाद करने तथा माहौल बिगड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।