{"_id":"67452e481304ac323c0b9237","slug":"there-will-be-no-shortage-of-pure-drinking-water-for-the-city-residents-there-will-be-relief-from-drainage-too-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-129805-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहरवासियों के लिए दूर होगी पीने के शुद्ध पानी की किल्लत, जल निकासी से भी मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहरवासियों के लिए दूर होगी पीने के शुद्ध पानी की किल्लत, जल निकासी से भी मिलेगी निजात
Tue, 26 Nov 2024 07:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका अमरोहा
- फोटो : अमरोहा
अमरोहा। शहर वासियों के लिए पीने के शुद्ध पानी की किल्लत दूर होगी। जबकि, जलभराव से निजात पाने के लिए दस गली-मोहल्ले में नालों का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका की ओर से तैयार कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अमरोहा नगर पालिका परिसीमन के बाद 21 ग्राम पंचायत के 45 गांव शामिल हुए थे। नगर पालिका क्षेत्र पहले 34 वार्डों में था, अब 40 वार्ड हो गए हैं। अगर हल्की बारिश भी पड़ जाए तो शहर में जल भराव हो जाता है। वहीं, घरों में शुद्ध पानी के लिए बिछी हुई पुरानी पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आलम यह है कि कई घरों में गंदा पानी पहुंचता है। बारिश के बाद जलभराव से शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अब शहर वासियों की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका ने जल निकासी के लिए दस गली मोहल्ले में नालों का निर्माण और पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने की कवायद शुरू कर दी है।
इसके लिए नगर पालिका ने शुद्ध पानी के लिए नई पाइपलाइन बिछाने के लिए एक करोड़ और अलग-अलग गली मोहल्ले में 2150 मीटर पाइपलाइन बिछाने के लिए दो करोड़ रुपये खर्च करने की योजना तैयार की थी। ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि कार्य योजना को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पाइपलाइन बिछाने और नाला निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
जल निकासी को यहां बनेंगे नाले
- मोहल्ला मिलक बिकनी में देवेंद्र के मकान से खजान सिंह प्रमुख के मकान तक दोनों तरफ आरसीसी नाला निर्माण कार्य
- बिजनौर रोड पर बटवाल के मोड़ से दिल्ली गेट की ओर आरसीसी नाला निर्माण
- मोहल्ला दुर्गापुर में रजनीश के मकान से मंदिर की ओर आरसीसी नाले का निर्माण होगा
- गुलड़िया रोड पर मेडिकल स्टोर से सोत नदी की ओर आरसीसी नाल बनेगा
- तकिया मोती शाह रोड से माया धर्म कांटे की ओर आरसीसी नल का निर्माण किया जाएगा
- मोहल्ला गलड़िया में नवीन तहसील परिसर के पीछे से तालाब तक आरसीसी नाले का निर्माण होगा
- मोहल्ला अली मोहम्मदपुर में प्राइमरी स्कूल से गांव की ओर आरसीसी नाला व पुलिया निर्माण किया जाएगा
- ,मोहम्मद जयओम नगर में शेफाली हॉस्पिटल से डाबर वालों की ओर आरसीसी नाला बनाया जाएगा
- मोहल्ला पुष्कर नगर में बालाजी मंदिर से चामुंडा मंदिर की ओर आरसीसी नाला निर्माण होगा
- मोहल्ला अली मोहम्मदपुर में पुलिया से तालाब की ओर आरसीसी नाला बनाया जाएगा