फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a traffic jam in the city since morning, people faced problems

Amroha News: सुबह से ही शहर में रहे जाम के हालात, लोगों को हुई परेशानी

Sun, 06 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 06 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam in the city since morning, people faced problems
अमरोहा। गुलड़िया से अमरोहा बाईपास रोड पर रेलवे फाटक बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाईपास जाने वाले वाहन शहर में होकर निकाले गए। इसके चलते शनिवार सुबह से ही शहर में जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

बिजनौर रोड पर दिनभर रेंग-रेंगकर वाहन गुजरे। यह हालत सात जुलाई की शाम तक रहेंगे। बाईपास रोड बंद होने के कारण सभी वाहनों को अतरासी से अमरोहा के लिए ओवरब्रिज से निकला जा रहा है। यातायात व्यवस्था को संभालने में लगे पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। बेतरतीब ढंग से पहले निकलने के चक्कर में ज्यादा यातायात व्यवस्था ध्वस्त हुई।
विज्ञापन

रेलवे विभाग ने ट्रैक की मरम्मत के लिए पांच से सात जुलाई तक सड़क यातायात बंद रखा है। रेलवे फाटक बंद होने के कारण वाहनों को वैकल्पिक तरीके से पुराने रेलवे फाटक से अतरासी से अमरोहा के लिए ओवरब्रिज से गुजर जा रहा है। इसके चलते शनिवार की सुबह सभी अधिकांश वाहन अमरोहा शहर की तरफ आने लगे, जिसके चलते जाम की स्थिति बनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, चौक चौराहा पर मुस्तैद यातायात व सिविल पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकाला। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि वाहनों की भीड़ बढ़ने के कारण थोड़ी दिक्कत आ जाती है। जाम नहीं लगा है। वाहन धीरे-धीरे निकलते रहे। यातायात को व्यवस्थित करने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed