फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a traffic jam at Chaupala in Gajraula

Amroha News: गजरौला में चौपला पर रहे जाम के हालात

Tue, 12 Aug 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam at Chaupala in Gajraula
गजरौला में टीचर कॉलोनी सामने लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
गजरौला। रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे लोगों के कारण सोमवार को भी गजरौला और चौपला पर वाहनों की संख्या बढ़ी। दोनों स्थानों पर जाम के हालात बने रहे। स्कूली बच्चों और उनको वाहनों में बैठाने आए अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को रक्षाबंधन मनाया गया। इसके अगले दिन रविवार को अवकाश होने के कारण नौकरी पेशा लोग घर पर ही रहे। उनका सोमवार सुबह वापस आने का सिलसिला शुरू हुआ। कोई निजी वाहन से आ रहा था कुछ यात्री बसों में सवार होकर आए। भारी संख्या में वाहनों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन

उधर, कुछ वाहन चालक बिजनौर की तरफ जाने के लिए इंदिरा चौक तक पहुंच गए थे। यहां उनको पता चला कि बैराज वाली सड़क बाढ़ से कट गई है। इंदिरा चौक से वापस लौटना पड़ा। इस कारण नगर और चौपला पर जाम के हालात बने रहे। सुबह टीचर कॉलोनी के सामने बदायूं-बिल्सी मार्ग पर लगे जाम में स्कूली वाहन भी फंस गए। इससे बच्चों और उनको वाहनों में बैठाने आए अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed