फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a stir in the administration after getting a list of twenty corona infected, later one came out

बीस कोरोना संक्रमितों की सूची मिलने से प्रशासन में हड़कंप, बाद में निकला एक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
There was a stir in the administration after getting a list of twenty corona infected, later one came out
अमरोहा। सोमवार की रात नोएडा की आरटीपीसीआर लैब जारी हुई कोरोना जांच रिपोर्ट ने जिला प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। सूची में बीस लोग संक्रमित अंकित पाए गए। जिसके कुछ घंटों बाद लैब ने फिर दूसरी संशोधित सूची जारी की। जिसमें एक युवक पॉजिटिव निकला। जबकि अन्य 19 लोग की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। लैब कर्मियों ने गलती से पोर्टल पर नाम अपलोड होने की बात कही। जिसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। फिलहाल जिले में कोरोना के पांच केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले करीब 500 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा लैब भेजे गए थे। सोमवार की रात इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें महिला समेत 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हसनपुर में 9, जोया 6, अमरोहा नगर में 4 और मंडी धनौरा में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि होने का दावा किया गया था। लेकिन दोपहर बद फिर लैब ने एक संशोधित सूची जारी की। जिसमें जोया क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। अन्य 19 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। फिलहाल जिले में कोरोना के पांच केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 179 बूथों पर 14021 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed