{"_id":"69c42b34271d0381bc09792e","slug":"there-was-a-fierce-fight-between-two-groups-of-wedding-guests-during-the-wedding-ceremony-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-160136-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वरमाला के समय बरातियों के दो गुटों में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वरमाला के समय बरातियों के दो गुटों में जमकर मारपीट
Thu, 26 Mar 2026 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बरात में वरमाला के बाद बरातियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे व बेल्ट चली। मारपीट में दोनों ओर से दो लोग घायल हो गए। दोनों ओर से एक दूसरे के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
क्षेत्र के गांव कलाली निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बरात मंगलवार की रात जनपद बिजनौर के गांव शिवाला कलां से आई थी। विवाह का कार्यक्रम नगर के एक बरातघर में था। बरातियों के स्वागत सत्कार के बाद वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश में बरात में आए दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। बरातघर में खलबली मच गई। दोनों ओर से हुई झगड़े में एक पक्ष से गौरव व दूसरे पक्ष से विशाल घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि एक ओर से तनुज ने विशाल, उज्जवल, गौतम, रोहित व मोहित जबकि दूसरी ओर से विशाल की ओर से तनुज, हेमंत, विपुल व दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।