फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a deep attachment with the district, a significant contribution in the commissioning of Dhanaura sugar mill

जिले से था गहरा लगाव, धनौरा चीनी मिल चालू कराने में अहम योगदान0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
There was a deep attachment with the district, a significant contribution in the commissioning of Dhanaura sugar mill
जिले से था गहरा लगाव, धनौरा चीनी मिल चालू कराने में अहम योगदान
विज्ञापन

चौधरी अजीत सिंह के निधन पर जिले के रहने वालों ने उन्हें बताया मसीहा
वर्ष 2018 में आए, कुंआखेड़ा में पंचायत में हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के लोगों ने शोक जताया है। कहा कि चौधरी साहब ने राजनीति में मानदंड स्थापित किया था। संबंधों को हर वक्त निभाते रहें। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में वर्ष 2018 में आखिरी बार आए थे उन्होंने जल्द लौट आने का वादा किया था लेकिन काल के क्रूर हाथों ने उन्हें छीन लिया है। उन्होंने बताया कि धनौरा चीनी मिल को चालू कराया। इससे लोगों का झुकाव उनकी तरफ हो गया। पूर्व विधायक अशफाक अली खान ने कहा कि जिले के लोगों से गहरा नाता था। वह सहज और सरल व्यक्तित्व के मालिक थे। लोग उनसे मिलने के लिए दिल्ली आवास में बेरोक टोक आते थे। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने बताया उनके पास जाने से बहुत कुछ सीखने को मिलता था। वहीं मनवीर चिकारा, सचिन चौधरी आदि ने शोक जताया है।
.............
अजीत सिंह का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : दानिश
बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने निधन को व्यक्तिगत नुकसान बताया है। उन्होंने कहा कि उनका प्यार और स्नेह हर वक्त याद रहेगा। जयंत चौधरी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। राजनीति में कॅरियर बनाने वालों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश की सबसे बड़ी आबादी किसानों की भलाई के लिए बहुत काम किए।
विज्ञापन

................
साथ कभी भूल नहीं सकते : डॉ. ढिल्लो
भाजपा के शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि चौधरी साहब की पढ़ाई लिखाई विदेश में हुई थी लेकिन वह किसानों के बेहद करीब थे। किसानों की भलाई के लिए हर वक्त चिंतित रहते थे। उनका साथ कभी भूल नहीं सकते हैं। उनसे हर बार की मुलाकात समाज सेवा के लिए प्रेरित करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
किसानों के साथ सभी तबके के बीच लोकप्रिय : महबूब
लोक लेखा समिति के सभापति/विधायक महबूब अली ने शोक जताया है। किसानों के सच्चे हितैषी बताया है। कहा कि सभी तबकों के बीच लोकप्रिय थे। जनता से जुड़े हुए व्यक्ति थे। एक बार मुलाकात के बाद भूलते नहीं थे। इस दौरान मोनू खान, आरिफ मलिक, रेहान मलिक, अनवर मलिक, शादाब सलमानी, मेेंहदी हसन आदि रहे।
.......
किसानों के हमदर्द थे अजीत सिंह : बलवीर
जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष इंद्रवती के आवास में शोक सभा हुई। बसपा नेता चौधरी बलवीर सिंह ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के हमदर्द थे। जिला पंचायत सदस्य मिनाक्षी चौधरी ने कहा कि उनके आदर्श हर वक्त याद रहेंगे।

.............
बंगाल हिंसा पर भाजपा नेता ने चिंता जताई
जोया (अमरोहा)। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजयवीर सिंह ने बंगाल में हिंसा पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मामले को गृह मंत्रालय संज्ञान लें। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बंगाल में सत्ता मिलने के बाद टीएमसी के नेता बेलगाम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed